नगीना में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकशी का मुल्ज़िम फिरोज गिरफ़्तार

नगीना में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकशी का मुल्ज़िम फिरोज गिरफ़्तार - Nagina Nees
यहाँ से शेयर करें।

बिजनौर के नगीना देहात पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी हिस्ट्रीशीटर फिरोज कुरैशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके पास से अवैध हथियार और गोवध में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण मिले हैं।

घटना 20 अप्रैल 2025 की है। ग्राम चौकीदार वीर सिंह ने पुलिस को सूचित किया कि छोटा श्यामपुर के जंगल में तेजपाल के गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु का वध कर अवशेष फेंक दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने जुलाहापुर बूंदकी रेलवे स्टेशन की तरफ चेकिंग अभियान चलाया। एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया। आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोहल्ला मोमीनगर, कोतवाली देहात बिजनौर का रहने वाला है। उसने अपने साथियों रहीश कुरेशी और दानिश कुरैशी के साथ मिलकर घुमंतु गोवंशीय पशु को काटा और बेच दिया। अवशेषों को खेत में फेंक दिया। फिरोज के खिलाफ चोरी, गोवध और आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina