बिजनौर / नगीना: विद्युत विभाग ने बताया है कि एक नया “कृषि फीडर” (खेती-बाड़ी के लिए अलग बिजली लाइन) बनाने का काम किया जाएगा। इस वजह से 28 मई से 6 जून तक, हर रोज़ सुबह 9:30 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
यह काम 33/11 के.वी. बिजली उपकेंद्र नगीना के बसेड़ा फीडर को अलग करके किया जाएगा।
विद्युत विभाग ने लोगों से दरख़्वास्त की है कि वो इस दौरान पेश आने वाली परेशानी को समझें और सहयोग करें।




