किरतपुर हादसा: दो मासूम भाइयों की नहर में डूबने से मौत

हाजी निसार अहमद के घर शोक जताते विधायक मनोज पारस
यहाँ से शेयर करें।

दिनांक 23 मई 2025 को मोहल्ला अहमद खेल, किरतपुर के रहने वाले हाजी निसार अहमद साहब के दो नवासे (तेहरे और चचेरे भाई) एक बेहद दर्दनाक हादसे में वालावाली की नहर में डूबने के कारण इंतिकाल फरमा गए। यह खबर सुनकर पूरे मोहल्ले में ग़म और अफ़सोस की लहर दौड़ गई। परिवार पर यह हादसा एक क़यामत की तरह टूटा, जिससे हर दिल दुखी हुआ। मरहूम बच्चों की मौत ने हर आंख को नम कर दिया और इलाक़े में सन्नाटा छा गया।

इस रंज और अलम के मौक़े पर आज 29 मई 2025 को नगीना से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय मनोज पारस जी ने हाजी निसार अहमद साहब के निवास स्थान पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुखी परिवार से मुलाक़ात कर ताजियत पेश की और अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त से दुआ की कि वह मरहूम बच्चों को जन्नतुल फिरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए और घर वालों को सब्र-ए-जमील अता करे, आमीन। विधायक जी ने कहा कि यह हादसा न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए अफ़सोसनाक है।

इस दुखद घड़ी में मोहल्ले और क़स्बे के कई जिम्मेदार और हमदर्द शख्सियतें भी मौजूद रहीं। जिनमें मोहम्मद आज़ाद अहमद साहब, मोहम्मद नौशाद अहमद साहब, पप्पू जुनैदी साहब, इकरार नेताजी और कई दीगर लोग शरीक हुए। सबने एकजुट होकर अपने दुख का इज़हार किया और परिवार को हिम्मत बख्शने की कोशिश की। इस तरह का इत्तिहाद और मोहब्बत हमारे समाज की पहचान है, जो ऐसे मुश्किल वक़्त में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं।

और पढ़े।

नगीना में नवविवाहित मज़दूर पर बोतल से हमला, हालत नाज़ुक – Nagina News

ईद-उल-अजहा क्या है और क्यों मनाई जाती है? – Nagina News

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina