नगीना, 31 मई 2025 (शनिवार):
विधानसभा नगीना के लोकप्रिय विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय मनोज पारस जी के नगीना स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्रीय जनता अपने विविध समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंची।
जनता दर्शन में नगीना विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक मनोज पारस जी ने सभी आगंतुकों से न सिर्फ कुशलक्षेम पूछा, बल्कि हर समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि जन समस्याओं का निराकरण ही हमारी प्राथमिकता है।
मनोज पारस जी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी इस कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए लिखा:
“जन समस्याओं का निराकरण ही हमारी प्राथमिकता है। जनता की सेवा के लिए मेरा दरवाज़ा हमेशा खुला है।”
इस मौके पर कई स्थानीय गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। लोग आश्वस्त दिखे कि उनकी बात सही जगह तक पहुंची है और उम्मीद हे की समाधान जल्द मिलेगा।
और पढ़ें।



