DM के आदेश: सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो शेयर की तो होगी कार्यवाही।

यहाँ से शेयर करें।

Nagina News: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि 7 जून को होने वाली ईद-उल-अज़हा को पुरअमन और भाईचारे के माहौल में मनाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई शरारती तत्व अमन में खलल डालेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने मजहबी पेशवाओं और शहरियों से अपील की कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरे या भड़काऊ पोस्ट न डालें। साथ ही कहा गया कि कुर्बानी खुले में न हो, पर्दे और सफाई की मुकम्मल व्यवस्था की जाए।

जिला प्रशासन ने हिदायत दी कि कुर्बानी के अवशेष रास्तों पर न गिरें और गड्ढों में सही तरीके से दफन किए जाएं। किसी नई रस्म या चलन की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

पुलिस कप्तान अभिषेक झा ने आदेश दिया कि संवेदनशील इलाकों और कुर्बानी वाली जगहों का मुआइना किया जाए, ज़रूरी जगहों पर CCTV कैमरे लगाए जाएं और शरारती लोगों पर नज़र रखी जाए।

मीटिंग में तमाम अफसर और सभी मजहबों के धर्मगुरु मौजूद रहे।

 

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina