नगीना (बिजनौर), 3 जून 2025: नगीना में ईद-उल-अजहा त्योहार को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम श्री आशुतोष रामप्यारे जायसवाल ने की।
इस अवसर पर सीओ नगीना श्री अंजनी कुमार चतुर्वेदी और कोतवाली प्रभारी श्री तेजपाल सिंह ने सभी से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी, और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुर्बानी और सफाई को लेकर दिए गए निर्देश
ईद के दौरान कुर्बानी के अवशेषों को उचित तरीके से गड्ढों में दबाने और नगर में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। इस मौके पर चेयरपर्सन पुत्र श्री सीराज खलील ने साफ-सफाई को लेकर पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
नगर के प्रमुख लोगों ने ईदगाह मार्ग पर नालों की सफाई की मांग की, जिस पर नगर पालिका के अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
सड़कों पर नमाज नहीं, सिर्फ ईदगाह में होगी नमाज
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ईद की नमाज केवल ईदगाह में ही अदा की जाए, सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही त्योहार के दौरान बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति की मांग भी स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई।
बैठक में मौजूद प्रमुख लोग:
इस बैठक में नगीना के धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित लोगों में शामिल हैं:
शाही इमाम उवैस अकरम (जमा मस्जिद)
नगर पालिका ईओ श्री संदीप सक्सेना
सफाई अधिकारी श्री धीरज राय वर्मा
मुफ़्ती कफील अहमद
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री नीरज विश्नोई
आदि।
शांति समिति की यह बैठक आपसी सहयोग और एकजुटता का संदेश देने के साथ संपन्न हुई।
ईद की नमाज़ का ऐलान
ईद की नमाज़ ईदगाह पर सुबह 7:00 बजे और जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी।



