ईद पर विधायक मनोज पारस की अपील – कुर्बानी में एहतियात और भाईचारा रखें

ईद पर मनोज पारस की अपील – कुर्बानी में तहज़ीब और एहतियात रखें
यहाँ से शेयर करें।

नगीना (बिजनौर), 4 जून 2025: ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर नगीना विधानसभा से सपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री मनोज पारस ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि त्योहार को अमन, मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाएं।

उन्होंने कहा कि “ईद जैसे त्योहार गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सौहार्द का पैग़ाम देते हैं। कुर्बानी के वक़्त हमें इस तहज़ीब का खास ख्याल रखना चाहिए।”

खुले में कुर्बानी से बचें, गाइडलाइन का करें पालन

विधायक ने कहा कि कुर्बानी के दौरान ऐसा कोई अमल न हो जिससे किसी दूसरे मज़हब के लोगों की भावनाएं आहत हों। उन्होंने मुस्लिम समाज से गुज़ारिश की कि खुले में कुर्बानी न करें और सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक ही कुर्बानी अंजाम दें।

नमाज़ सिर्फ ईदगाह या मस्जिद में अदा करें

मनोज पारस ने कहा कि “ईद की नमाज़ ईदगाह या मस्जिदों में ही अदा करें, सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ पढ़ने से परहेज़ करें, ताकि शहर में अमन और कानून व्यवस्था क़ायम रहे।”

सोशल मीडिया पर कुर्बानी की वीडियो न डालें

उन्होंने मुस्लिम समाज से ये भी अपील की कि कुर्बानी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर न करें, क्योंकि इससे दूसरे तबके की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

अराजक तत्वों से रहें होशियार

विधायक पारस ने कहा कि कुछ अराजक और शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। “ऐसे लोग ना किसी मज़हब के होते हैं और ना ही उनका कोई ईमान होता है। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस या मुझे सूचना दें।”

भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं – विधायक पारस

आख़िर में विधायक ने नगीना क्षेत्रवासियों और पूरे देशवासियों को ईद की दिली मुबारकबाद देते हुए कहा कि “त्योहार की खुशियाँ तब और बढ़ जाती हैं, जब हम उन्हें मिल-जुलकर और मोहब्बत के साथ मनाते हैं।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina