नगीना में स्थित पीयूष हॉस्पिटल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नर्स ने अस्पताल में तैनात डॉक्टर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता, जो थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, बीते कुछ समय से इसी अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स काम कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, एक दिन उसे पेट में तेज़ दर्द की शिकायत हुई, जिस पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जितेंद्र ने उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। आरोप है कि इसी हालत में डॉक्टर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
होश आने पर जब पीड़िता को घटना का एहसास हुआ, तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की, जिसके बाद डॉक्टर के ख़िलाफ़ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।



