नगीना में 7 जून को मनाई जाएगी बकरीद, ईदगाह में सुबह 7 बजे होगी नमाज़

नगीना में 7 जून को मनाई जाएगी बकरीद, ईदगाह में सुबह 7 बजे होगी नमाज़
यहाँ से शेयर करें।

नगीना में इस साल ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व 7 जून 2025 को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। शहर काज़ी इमाम ईदगाह मौलाना डॉक्टर खलीक अहमद कासमी के अनुसार ईदगाह में सुबह 7:00 बजे नमाज़ अदा की जाएगी। वहीं ऐतिहासिक जामा मस्जिद में मुफ्ती ओवैस अकरम सुबह 7:30 बजे नमाज़ पढ़ाएंगे। शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज के समय तय कर दिए गए हैं।

शहर काज़ी डॉक्टर खलीक अहमद ने कुर्बानी को लेकर कुछ अहम दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी खुले स्थान पर ना की जाए और पर्दे का इंतजाम करना जरूरी है। इसके अलावा कुर्बानी के दौरान बहने वाले खून को गलियों या नालियों में ना बहाया जाए, जिससे सफाई व्यवस्था बनी रहे और किसी को परेशानी ना हो।

अन्य मस्जिदों में नमाज़ के समय इस प्रकार हैं – मस्जिद फारुकी (अकबराबाद मार्ग) पर सुबह 6:00 बजे, मस्जिद दौलत शाह वाली (मोहल्ला पंजाबियान) में सुबह 7:35 बजे मौलाना उमेर द्वारा, और मस्जिद घास मंडी (मोहल्ला शाह जहीर) में सुबह 6:00 बजे मौलाना निसार अहमद द्वारा नमाज़ अदा कराई जाएगी। शहर काज़ी ने सभी मुसलमानों से समय पर ईदगाह पहुंचने और पर्व को शांति व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina