नगीना में स्थित पियूष हॉस्पिटल में एक नर्स के साथ दुष्कर्म का संगीन मामला सामने आया है। आरोपी डॉक्टर जितेंद्र कुमार उर्फ विक्की, जो नंदपुर गांव का रहने वाला है, को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पीड़िता ने हाल ही में हॉस्पिटल में नौकरी शुरू की थी और कुछ दिन पहले पेट में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर से दवा मांगी थी।
पीड़िता के मुताबिक डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसे एक नशीला इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ ज़्यादती (दुष्कर्म) की। होश में आने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने गांव पहुंची और परिजनों को पूरी वारदात से आगाह किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला संख्या 94/2025 के तहत धारा 64(2)(e)/123 बीएनएस और 3(2)5 एससी एसटी एक्ट में मुक़दमा दर्ज किया। उप निरीक्षक जोगेंद्र बैंसला की अगुवाई में कॉन्स्टेबल शेर सिंह और सचिन की टीम ने तफ़्तीश करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आगे की क़ानूनी कार्रवाई जारी है।
नगीना में हॉस्पिटल के डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज




