जनता की सेवा में तत्पर विधायक मनोज पारस, नगीना कैंप कार्यालय पर सुनीं जन समस्याएं

जनता की सेवा में तत्पर विधायक मनोज पारस, नगीना कैंप कार्यालय पर सुनीं जन समस्याएं
यहाँ से शेयर करें।

नगीना – 06 जून 2025, शुक्रवार को विधायक नगीना एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय मनोज पारस जी ने अपने नगीना कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन का आयोजन किया। प्रतिदिन की तरह आज भी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कोनों से आए आमजन ने अपनी समस्याएं विधायक जी के समक्ष रखीं। माननीय विधायक ने प्रत्येक नागरिक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, हाल-चाल जाना और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

समस्याओं को सुनने के पश्चात उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने हेतु निर्देश जारी किए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी व्यक्ति की समस्या अनसुनी न रह जाए और उसका समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। उनकी इस तत्परता से जनता में विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

माननीय मनोज पारस ने कहा, “जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चाहे कड़ी धूप हो, कड़कती ठंड हो या आधी रात—आपका सेवक हमेशा आपके साथ है।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina