खबर है उत्तर प्रदेश के नगीना से, जहां आज कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार चालक को कार सहित पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और आगे की कारवाई शुरू कर दी।
बताते चले कि आज सुबह करीब पौने नौ बजे डॉ अभिषेक पुत्र राजेंद्र गोयल (निवासी ग्राम ऊन जिला शामली) बिजनौर की तरफ से इस्लामाबाद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नगीना कताई मील के पास पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक सवार सुरेश पुत्र हरकेश निवासी गौसपुर थाना कोतवाली देहात की कार से सीधी भिड़ंत हो गई।
जिसमें बाइक सवार सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घायल सुरेश को उपचार हेतु सीएसी नगीना भेजा, जहां डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं मौके पर से ही पुलिस ने कार चालक को कार सहित हिरासत में ले लिया और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर आगे की कारवाही में जुट गई।




