दहेज की मांग ने रोकी बिजनौर में शादी: परिवार को 6 लाख का नुकसान और सामाजिक अपमान।

दहेज की मांग ने रोकी माहेश्वरी जट में शादी: परिवार के 6 लाख स्वाहा।
यहाँ से शेयर करें।

नगीना बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र में दहेज की मांग के कारण एक शादी टूट गई। महेश्वरी जट गांव के शकील अहमद की बेटी हसना परवीन की शादी दारा नगर गज के आसिफ के साथ तय हुई थी। दुल्हन ने मेहंदी सजाकर बारात का इंतजार किया, लेकिन दूल्हा पक्ष बारात लेकर नहीं आया।

लड़की पक्ष ने पहले ही दूल्हे के परिवार को 3.5 लाख रुपये नकद दे दिए थे। मेहमानों के लिए कपड़े और प्रति व्यक्ति 1000 रुपये का इंतजाम भी किया गया था। साथ ही, 1.5 लाख रुपये दहेज के रूप में दिए गए थे। 350 मेहमानों के लिए खाना और टेंट की व्यवस्था भी पूरी थी। लेकिन, दूल्हे की मां जरीना, बहन नाजमा, पिता अख्तर हुसैन और आसिफ ने अचानक कार की मांग कर दी। लड़की के परिवार ने कहा कि वे गरीब हैं और कार नहीं दे सकते। इस पर दूल्हा पक्ष ने बारात लाने से मना कर दिया।

इस घटना से लड़की पक्ष को लगभग 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ और सामाजिक अपमान भी सहना पड़ा। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है और न्याय की मांग की है।

और पढ़ें- 

नगीना में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता।

MM Inter College Nagina में समर कैंप का हुआ आयोजन।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina