नगीना: ईद-उल-अजहा पर शांति बनाए रखने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

नगीना: ईद-उल-अजहा पर शांति बनाए रखने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
यहाँ से शेयर करें।

नगीना के बढ़ापुर थाना कोतवाली परिसर में ईद-उल-अजहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसडीएम और सीओ अंजनी कुमार ने सभी से त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक में सभी धर्मों के धर्मगुरु और प्रमुख नागरिक शामिल हुए। अधिकारियों ने कुर्बानी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए, जैसे – खुले में कुर्बानी न करें, सड़क पर अवशेष न डालें और कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें।

थाना प्रभारी मृदुल कुमार ने कहा कि सभी लोग गंगा-जमुनी तहजीब के साथ त्योहार मनाएं। सीओ अंजनी कुमार ने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे त्योहार मनाते समय दूसरे धर्मों की भावनाओं का भी ध्यान रखें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस बैठक में एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी, कस्बा इंचार्ज और पुलिस स्टाफ के साथ नगर व क्षेत्र के हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina