हरिद्वार में संदिग्ध हालात में बिजनौर निवासी की मौत, घर पहुंचते ही मचा कोहराम

यहाँ से शेयर करें।

हरिद्वार में बिजनौर के रहने वाले एक शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मरने वाले की पहचान थाना कोतवाली देहात के गांव कछपुरा के रहने वाले राजकुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वो पिछले 10 साल से हरिद्वार में रहकर एक कंपनी में काम कर रहा था।

जुमे (शुक्रवार) की दोपहर तक़रीबन 12 बजे यानी 30 मई 2025 को हरिद्वार के लेबर चौक पर अचानक उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही घरवाले फौरन हरिद्वार पहुंचे। वहां से वो राजकुमार की डेड बॉडी को लेकर बिजनौर के जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घरवालों ने पोस्टमार्टम की डिमांड की, लेकिन डॉक्टरों ने यह कहकर मना कर दिया कि हादसा हरिद्वार में हुआ है, इसलिए पोस्टमार्टम वहीं होगा। शाम तकरीबन 5 बजे एंबुलेंस के ज़रिए राजकुमार का जनाज़ा उसके गांव पहुंचाया गया। बॉडी देखते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि राजकुमार के वालिद का नाम गोपाल सिंह है।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina