किरतपुर बिजली समस्या के समाधान की ओर बड़ा कदम, विधायक मनोज पारस ने की विभागीय बैठक

किरतपुर बिजली समस्या के समाधान की ओर बड़ा कदम, विधायक मनोज पारस ने की विभागीय बैठक
यहाँ से शेयर करें।

किरतपुर, बिजनौर | 31 मई 2025: क्षेत्र में लंबे समय से जारी बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर नगीना विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय मनोज पारस जी ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में किरतपुर में बिजली व्यवस्था को मजबूत और स्थायी रूप से सुधारने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

फिलहाल किरतपुर क्षेत्र को शादीपुर स्थित 132 केवी सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो कि लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है। इस लाइन का करीब 12 किलोमीटर हिस्सा सड़क किनारे से गुजरता है, जबकि शेष 8 किलोमीटर लाइन खेतों और वन क्षेत्र से होकर गुजरती है। इस हिस्से में अक्सर तेज़ आंधी-तूफान या पेड़ों की डालियाँ गिरने की वजह से लाइन ट्रिप हो जाती है, जिससे क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चूंकि यह क्षेत्र संरक्षित वन क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां बिजली लाइन को स्थायी रूप से शिफ्ट करने या सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार और वन विभाग से NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेना आवश्यक था। यह प्रक्रिया काफी समय से लंबित थी, लेकिन अब मार्च 2025 में यह NOC प्राप्त हो चुकी है, जिससे लाइन को ‘पैक’ करने या सुरक्षित रूट पर स्थानांतरित करने का कार्य जल्द शुरू होगा।

बिजली विभाग के अधिकारियों और विधायक मनोज पारस जी का कहना हे कि इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 1.5 से 2 वर्ष का समय लग सकता है, जिसके बाद इस क्षेत्र को एक स्थायी और व्यवस्थित बिजली आपूर्ति व्यवस्था मिल सकेगी।

 

और पढ़ें।

किरतपुर हादसा: दो मासूम भाइयों की नहर में डूबने से मौत

नगीना कैंप कार्यालय में विधायक मनोज पारस ने की नियमित जनसुनवाई

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina