नगीना बाजार में 14 हजार रुपये की सिगरेट चोरी, वारदात CCTV में कैद

नगीना बाजार में 14 हजार रुपये की सिगरेट चोरी, वारदात CCTV में कैद
यहाँ से शेयर करें।

नगीना। नगर के सबसे व्यस्त बाजार में एक थोक व्यापारी की दुकान से करीब 14 हजार रुपये की सिगरेट के डिब्बे चोरी हो गए। तीन बाइक सवार युवक सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान के सामने लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के अनुसार, संजय अग्रवाल पुत्र भूषण शरण, निवासी मुहल्ला मानकचंद, की बीड़ी, सिगरेट और गुटखा की थोक दुकान है। शनिवार को बड़ा मंदिर के पास स्थित उनकी दुकान पर बाइक से तीन युवक पहुंचे। एक युवक दुकान के अंदर आया और गोल्ड फ्लैक सिगरेट के तीन डिब्बे मांगे। दुकानदार ने सिगरेट के डिब्बे काउंटर पर रख दिए। इसी दौरान युवक ने गगन गुटखा भी लाने को कहा। जैसे ही व्यापारी गुटखा लेने अंदर गया, युवक बाहर खड़े अपने दोनों साथियों के साथ सिगरेट के डिब्बे लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना थाना नगीना में दे दी गई है। संजय अग्रवाल ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina