आज दिनांक 8 जून 2025 को विधानसभा क्षेत्र नगीना के ग्राम बिश्नोई वाला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मौहम्मद तस्लीम अहमद के पुत्र मौहम्मद नजीम अहमद अपने घर में इनवर्टर का तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनका इंतकाल हो गया।
इस दुखद घटना की सूचना मिलने के बाद नगीना विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय मनोज पारस ग्राम बिश्नोई वाला स्थित मृतक के निवास पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अल्लाह तआला से मरहूम के लिए मगफिरत की दुआ की और परिवार को इस कठिन घड़ी में सब्र प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर ग्राम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मौहम्मद सलीम अहमद, शुभम चौधरी, मौहम्मद बाबू अहमद, दीपक चौधरी, नसीम उर्फ कलवा, इस्तकार भाई, जुल्फकार भाई, दिलशाद अहमद समेत कई ग्रामवासी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े नजर आए। पूरे गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।




