नगीना में हादसा – कार-ट्राली की टक्कर में छह घायल, ट्राली पलटी

नगीना हादसा – कार-ट्रॉली की टक्कर में छह ज़ख्मी, ट्रॉली पलटी
यहाँ से शेयर करें।

नगीना थाना क्षेत्र में स्थित बूंदकी रोड पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा गांव गोपी वाले के पास उस समय हुआ जब ट्रॉली में सवार शेरकोट के गांव भनौटी के लोग अपने बच्चों का मुंडन कराने हरिद्वार जा रहे थे।

ट्रॉली में लगभग 20 से 25 लोग सवार थे। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दुर्घटना में दीक्षा, रीता और गायत्री सहित छह लोग घायल हो गए, जिनमें से एक महिला की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। कुछ को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina