ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मनोज पारस, लोगों को दी मुबारकबाद

ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मनोज पारस, लोगों को दी मुबारकबाद
यहाँ से शेयर करें।

नगीना। कल दिनांक 09 जून 2025 को मोहल्ला पटेरी, नगीना में ईद-उल-अजहा के अवसर पर आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री माननीय मनोज पारस जी ने शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मनोज पारस, लोगों को दी मुबारकबाद

यह कार्यक्रम इकबाल कुरैशी साहब के आवास पर आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर उनके साथ मास्टर नफीस कुरैशी, मास्टर धर्मवीर सिंह जी गुरुजी, हाजी रोशन साहब (पूर्व प्रत्याशी, नगर पालिका परिषद नगीना), काजी शहजाद, शिव कुमार गोस्वामी, आरिफ सिद्दीकी, मोहम्मद नदीम भट्टे वाले, सलीम कुरैशी, असलम सदर, शफीक अहमद भट्टे वाले और महताब कुरैशी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। विधायक मनोज पारस ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और मेलजोल की भावना को बढ़ावा देने की बात कही।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina