आज दिनांक 11 जून 2025 को नगीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जग्गूवाला में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं नगीना विधायक माननीय मनोज पारस जी ने सहभागिता की। यह भंडारा डॉक्टर रंजीत सिंह द्वारा आयोजित किया गया था, जहां विधायक जी ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया और ग्रामीणों से सौहार्दपूर्ण बातचीत की। कार्यक्रम का माहौल धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता से परिपूर्ण रहा।
इस अवसर पर गांव के प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वर्तमान ग्राम प्रधान श्री राम सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान भीम सिंह, मास्टर धर्मवीर सिंह उर्फ गुरुजी, झिलमिला गांव के पूर्व प्रधान भूरे सिंह, रमेश सिंह, सरदार ब्रहमपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मेहर सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी लोगों ने विधायक जी का स्वागत करते हुए उनके विकास कार्यों की सराहना की।
भंडारे का आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और धार्मिक भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजनों में विधायक जी की भागीदारी उन्हें और भी नजदीक लाती है और इससे जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और विश्वास बढ़ता है। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।



