नगीना मीना मार्केट में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

नगीना मीना मार्केट में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
यहाँ से शेयर करें।

नगीना के सबसे व्यस्त बाज़ार मीना मार्केट (पंजाबियान ) में आज शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक बिजली की लाइन में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले तेज़ पटाखों जैसी आवाज़ सुनाई दी और फिर 440 वोल्ट वाला एवी कंडक्टर तार टूटकर नीचे गिर गया। यह तार वहां लगे फड़ों की त्रिपाल और दुकानों पर गिरा, जिससे तुरंत आग लग गई और चिंगारियां निकलने लगीं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बाजार में मौजूद सैकड़ों लोग, खासकर महिलाएं, घबराकर इधर-उधर भागने लगीं।

मीना मार्केट नगीना का एक प्रमुख बाजार है, जहां आसपास के गांवों से महिलाएं खरीदारी के लिए रोज़ाना आती हैं। हादसे के समय भी दर्जनों महिलाएं बाजार में मौजूद थीं। आग की घटना के बाद दुकानों में रखे जूते-चप्पल, त्रिपाल व अन्य सामान चिंगारियों की चपेट में आकर बुरी तरह जल गए। कई फड़ वालों का काफी नुकसान हुआ है और लोग दहशत में हैं। राहत की बात यह रही कि किसी की जान को कोई बड़ा खतरा नहीं हुआ।

घटना के वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें बिजली के तारों से निकलती चिंगारियों और आग की लपटों को साफ देखा जा सकता है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि बाजार क्षेत्र की पुरानी तार व्यवस्था को तुरंत बदला जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा इंतज़ाम की मांग की गई है।

पूरी विडिओ यहाँ देखें। 

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina