सभासद उस्मान जैदी की पहल से कुर्बानी वेस्ट का निस्तारण अब शहर से दूर।

सभासद उस्मान जैदी की पहल से कुर्बानी वेस्ट का निस्तारण अब शहर से दूर।
यहाँ से शेयर करें।

नगीना के सभासद उस्मान जैदी की पहल से कुर्बानी वेस्ट अब शहर से दूर निस्तारित होगा

नगीना (बिजनौर): नगीना नगर के वार्ड नंबर 22 के उभरते हुए नेता एवं सभासद एडवोकेट उस्मान जैदी (Advocate Usman Zaidi) ने एक बड़ी जनहितकारी पहल करते हुए ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha 2025) पर कुर्बानी के वेस्ट के निस्तारण को लेकर अहम कदम उठाया है।

अब तक नगर पालिका द्वारा कुर्बानी के दौरान उत्पन्न वेस्ट को शहर के पास ही एक स्थल पर दफनाया जाता था। हालांकि उस क्षेत्र में स्थायी निवासी नहीं रहते थे, लेकिन उस रास्ते से प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगों को गंभीर दुर्गंध और गंदगी के कारण काफी परेशानी होती थी।

इस मुद्दे को उठाते हुए एडवोकेट उस्मान जैदी ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस पर अपने फेसबुक पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा:
“नगर पालिका शहर के पास ही कुर्बानी वेस्ट दफन कर देती थी जिसके चलते शहर के लोगो को बेहद परेशानी होती थी। आज सभासद सय्यद उसमान ज़ैदी ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर उस कुर्बानी के वेस्ट को शहर से दूर करा दिया है।”

उनकी इस पहल के बाद प्रशासन ने कुर्बानी वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब इसे शहर से दूर निस्तारित करने का निर्देश दिया। इससे शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी और नगर की सफाई व्यवस्था भी बेहतर बनी रहेगी।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina