नगीना के जोगरामपुरी की दरगाह ए आलिया नज्फे हिंद पर चल रहे सालाना मजलिस में पहुंचे सांसद, विधायक, ओर हजारों लोग।

दरगाह ए आलिया नज्फे हिंद पर चल रही सालाना मजलिस - सांसद, विधायक पहुंचे।
यहाँ से शेयर करें।

नगीना क्षेत्र के जोगरामपुरी गांव में स्थित दरगाह ए आलिया नज्फे हिंद में इन दिनों चार दिन की सालाना मजलिस चल रही है। यह दरगाह लंबे समय से लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र बनी हुई है। हर साल की तरह इस बार भी मजलिस में दूर-दराज से जायरीन पहुंच रहे हैं।

मजलिस की शुरुआत 22 मई से हुई थी, जो सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक चल रही है। दरगाह पर सुबह से लेकर देर शाम तक लोग हाजिरी देने आ रहे हैं। माहौल पूरी तरह से धार्मिक और सुकून भरा बना हुआ है।

इस मौके पर बिजनौर से सांसद चंदन चौहान दरगाह पहुंचे और चादरपोशी की। उन्होंने देश में अमन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। उनके साथ आए लोगों ने भी दरगाह पर फातिहा पढ़ी और मत्था टेका।

नौगांव सादात के विधायक समरपाल सिंह ने भी दरगाह पर जाकर चादर चढ़ाई और सभी लोगों के लिए भलाई और सलामती की दुआ की।

मजलिस के दौरान मातमी जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। ताजिए भी निकाले गए। लोगों ने ग़म का इज़हार किया और हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।

दरगाह की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं।

यह दरगाह सिर्फ नगीना क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। हर साल यहां मजलिस के दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। राजनीतिक और सामाजिक लोग भी इस मौके पर दरगाह पर आकर चादरपोशी करते हैं।

 

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina