विनय प्रकाश बने लेफ्टिनेंट, सिटी पीजी कॉलेज नगीना का नाम किया रौशन

विनय प्रकाश बने लेफ्टिनेंट, सिटी पीजी कॉलेज नगीना का नाम किया रौशन
यहाँ से शेयर करें।

नगीना के सिटी पीजी कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विनय प्रकाश ने CDS (कॉम्बाइंड डिफेंस सर्विस) के ज़रिए भारतीय फौज में लेफ्टिनेंट बनकर अपने मां-बाप, मोहल्ले और कॉलेज का नाम रौशन कर दिया। कॉलेज में विनय का ज़ोरदार स्वागत किया गया।

 

कॉलेज के फ़ाउंडर फहीमुद्दीन अंसारी और नाजिर अनवर एडवोकेट ने बताया कि विनय प्रकाश, जो मोहल्ला क्षत्रिय नगर नगीना के रहने वाले हैं, ने साल 2023 में सिटी डिग्री कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन किया था। शुरू से ही विनय का सपना था कि वो आर्मी में जाएं और मुल्क की सेवा करें।

 

अपने इसी जज़्बे और मेहनत की बदौलत आज वो CDS के ज़रिए लेफ्टिनेंट बन चुके हैं।

 

कॉलेज वालों ने ये भी बताया कि इससे पहले भी उनके कई स्टूडेंट्स सरकारीविनय प्रकाश बने लेफ्टिनेंट, सिटी पीजी कॉलेज नगीन नौकरियों में जा चुके हैं। जैसे अरशद मलिक यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर बने, और फरमान अहमद व सरताज अहमद का चयन फायर ब्रिगेड में हुआ।

 

सिटी पीजी कॉलेज की शुरूआत 2009 में हुई थी और तब से ये कॉलेज लगातार पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यहां के बहुत से स्टूडेंट्स रेलवे, पुलिस, मिनिस्ट्री और दूसरे डिपार्टमेंट्स में काम कर रहे हैं।

 

इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल पवनदीप राणा, फहीमुद्दीन अंसारी और नाजिर अनवर ने विनय को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी और उनके रौशन मुस्तकबिल की दुआ की।

Scroll to Top
नगीना में नीलगाय का आतंक: अंबेडकर नगर Nagina